ICC T20 World Cup 2021: आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईसीसी ने इस मेगा इवेंट के लिए सभी टीमों के ग्रुप घोषित कर दिए हैं। सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान पर टिकी थीं। ऐसे में फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। 

Advertisement

मगर क्या आप जानते हैं कि वसीम जाफर ने इस बात की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी कि आईसीसी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने वाला है। जी हां, आईसीसी के इस बड़े ऐलान से कुछ देर पहले ही जाफर ने एक मज़ेदार मीम शेयर किया था जिसमें ये ज़ाहिर था कि आईसीसी भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने के बारे में सोच रहा है।

Advertisement

जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी जिसके कैप्शन में लिखा था, 'इस समय आईसीसी ऑफिस का दृश्य कुछ ऐसा होगा।' फैैंस इस मीम को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सभी की निगाहें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर टिकी रहेंगी। भारत और पाकिस्तान दो कट्टर प्रतिद्वंद्वी हैं और ये दोनों टीमें द्विपक्षीय प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे के खिलाफ नहीं खेलती हैं। वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान की टीम ने अब तक भारत को नहीं हराया है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार