Tilak Varma Helicopter Shot: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच रविवार (2 अप्रैल) को खेला गया था। इस मैच में RCB ने 8 विकेट से जीत हासिल की। मुंबई इंडियंस के लिए यह एक बड़ी हार है, टीम के ज्यादातर खिलाड़ी पूरी तरह फ्लॉप हुए लेकिन इसी बीच इस टीम का एक युवा खिलाड़ी काफी चमका। जी हां, हम बात कर रहे हैं तिलक वर्मा की।

Advertisement

तिलक वर्मा ने बैंगलोर के आग उगल रहे गेंदबाज़ों के खिलाफ 46 गेंदों पर 9 चौके और 4 छक्के जड़कर नाबाद 84 रन ठोके। इस मैच में तिलक का स्ट्राइक रेट 182.61 का रहा। महज 20 वर्षीय तिलक के कई शॉट्स सदा के लिए फैंस के जहन में बस चुके हैं जिनमें से एक है MI की इनिंग की लास्ट गेंद पर आया तिलक वर्मा का हेलीकॉप्टर शॉट।

Advertisement

तिलक वर्मा ने हर्षल पटेल के खिलाफ ठीक महेंद्र सिंह की तरह अपना बल्ला घुमाकर हेलीकॉप्टर शॉट लगाया था। बैट से टकराने के बाद गेंद 77 मीटर दूर फैंस के बीच जा गिरी थी। इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बहुत से फैंस ने तिलक के हेलीकॉप्टर शॉट पर रिएक्ट किया है।

बता दें कि इस होनहार खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन में पूरे 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन ही तिलक वर्मा ने सितारों से सजी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह बना ली थी। उन्होंने सीजन के 14 मुकाबलों में 36.09 और 131.02 की स्ट्राइक रेट से कुल 397 रन बनाए थे। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम और फैंस उनसे एक बार फिर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार