Ajinkya Rahana Fifty Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टीम ने बीते सोमवार, 23 मार्च को अपना दूसरा इंट्रा-स्क्वाड मुकाबला (KKR Intra-Squad Match) खेला जहां टीम के कैप्टन अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahana) ने 25 गेंदों पर नाबाद 58 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने महज़ 20 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना गोल्डन नाइट्स की इनिंग के सातवें ओवर में घटी। पर्पल नाइट्स के लिए यहां रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने अपना तीसरा गेंद ऑफ स्टंप के बाहर डिलीवर किया। खास बात ये है कि अजिंक्य रहाणे ऐसी किसी भी गेंद के लिए पहले से तैयार थे और उन्होंने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लॉन्ग ऑफ की तरफ छक्का ठोककर स्वैग के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया।

Advertisement

जान लें कि इस प्रैक्टिस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने आए थे और उन्होंने 25 गेंदों पर 58 रन ठोकने के बाद वापस पवेलियन लौटने का फैसला किया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि टीम के दूसरे बल्लेबाज़ों को भी बैटिंग करने का मौका मिले। KKR ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि 37 साल के अजिंक्य रहाणे आईपीएल के इतिहास में 5000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं। वो इस टूर्नामेंट में अब तक 198 मुकाबले खेल चुके हैं जिसके दौरान उन्होंने 30.50 की औसत और 125.02 की स्ट्राइक रेट से 5,032 रन बनाए हैं। यही वज़ह है कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी अजिंक्य रहाणे पर पूरा भरोसा जताया है और उन्हें 1.50 करोड़ में रिटेन करके अपनी स्क्वाड में फिर से चुना है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो अपनी कैप्टेंसी में KKR को चैंपियन बना पाते हैं या नहीं।

बताते चलें कि इस इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में गोल्डन नाइट्स की टीम ने VJD और दूसरे मेथड से पर्पल नाइट्स को 1 रन से हराया है। इस मुकाबले में उन्होंने पहले बैटिंग करके 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पर्पल नाइट्स की टीम 9 विकेट खोकर 20 ओवर में 188 रन ही जोड़ पाई थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुज़राबानी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार