Ajinkya Rahane Unlucky Run Out Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) बीते शुक्रवार, 08 मई को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 51वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ महज़ 9 गेंद ही मैदान पर टिक पाए और 13 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि अंजिक्य रहाणे को अनलकी तरीके से रन आउट होकर अपना विकेट खोना पड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना KKR की इनिंग के तीसरे ओवर में घटी। दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद पर फिन एलन ने एक बेहद ही तेज सीधा शॉट खेला। यहां मिचेल स्टार्क गेंद को अपने दाएं हाथ से पकड़कर फिन एलन की पारी समाप्त करना चाहते थे, लेकिन वो अपनी इस कोशिश में सफल नहीं हुए।

Advertisement

इसी बीच मिचेल स्टार्क का हाथ गेंद पर लगा और फिर वो सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की स्टंप्स से टकराई। जब ये घटना घटी तब अजिंक्य रहाणे क्रीज से बाहर थे और ऐसे दुर्भाग्य से वो रन आउट हुए। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में भले ही फिन एलन के शॉट से अजिंक्य रहाणे आउट हो गए हो, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने टीम की जीत सुनिश्चित की और 47 गेंदों पर 5 चौके और 10 छक्के ठोकते हुए नाबाद 100 रन बनाए।

ऐसा रहा मैच का हाल: IPL 2026 का 51वां मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था जहां KKR ने टॉस जीता और DC को पहले बैटिंग का न्योता दिया। इसके बाद मेजबान टीम ने पथुम निसांका की अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 8 विकेट कोकर 142 रन टांगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में कोलकाता के लिए फिन एलन ने सलामी बल्लेबाज़ी करके शतक जड़ा जिसके दम पर टीम ने सिर्फ 14.2 ओवर में 143 रनों का लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत के बाद KKR की टीम पॉइंट्स टेबल पर सातवें पायदान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ DC आठवें पायदान पर खिसक गई है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार