Arsheep Singh Viral Video: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह (Arsheep Singh) ना सिर्फ एक काबिल गेंदबाज़ हैं, बल्कि एक अच्छे इंसान भी हैं। 26 साल का ये खिलाड़ी हसमुख स्वभाव रखता है और अपने बुजुर्गों का झुककर सम्मान करता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बुजुर्ग महिला फैन के पैर छूते नज़र आए हैं।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। अर्शदीप सिंह की IPL टीम पंजाब किंग्स ने खुद 24 सेकेंड का ये वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है जिसमें वो एक बुजुर्ग महिला फैन के पैर छूते दिखे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्शदीप रास्ते से गुजर रहे होते हैं कि तभी वो एक उम्रदराज महिला को देखकर उन्हें सत श्री अकाल कहते हैं।

Advertisement

इसी के साथ वो महिला फैन के पास जाते हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं। यहां महिला फैन भी बेहद खुश हो जाती हैं और अर्शदीप के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं। इसके बाद वो अर्शदीप के साथ एक फोटो खिंचवाने की इच्छा रखती हैं जिसे भी अर्शदीप तुरंत ही पूरी कर देते हैं। आप ये प्यारा वीडियो नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि बाएं हाथ का ये गेंदबाज़ सिर्फ मैदान के बाहर ही नहीं, बल्कि मैदान के अंदर भी अपने खेल से दिल जीत रहा है। हाल ही में अर्शदीप ने पंजाब के लिए विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेला जिसमें उन्होंने सिक्किम की टीम के 5 बल्लेबाज़ों को आउट किया। आलम ये रहा कि अर्शदीप ने अपने कोटे के 10 ओवर में सिर्फ 34 रन देकर ये 5 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

अर्शदीप सिंह की ऐसी तूफानी फॉर्म भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है क्योंकि उन्हें 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली वनडे स्क्वाड में चुना गया है। इसके अलावा वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज और फिर फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी भारतीय स्क्वाड में शामिल किए गए हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि अगर अर्शदीप लगातार अपनी गेंदबाज़ी से अच्छा प्रर्दशन करते हैं तो भारतीय टीम को हराना किसी भी दूसरी टीम के लिए लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार