Chris Jordan Bowled Finn Allen Video:  द हंड्रेड 2026 (The Hundred 2026) का 29वां मुकाबला बीते सोमवार, 10 अगस्त को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में खेला गया था जहां सदर्न ब्रेव (Southern Brave) ने 97 गेंदों पर 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके ट्रेंट रॉकेट्स (Trent Rockets) को 6 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच सदर्न ब्रेव के कप्तान क्रिस जॉर्डन (Chris Jordan) ने एक बुलेट यॉर्कर डालकर फिन एलन (Finn Allen) का विकेट झटका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना ट्रेंट रॉकेट्स की पारी की 37वीं गेंद पर घटी। यहां क्रिस जॉर्डन ने फिन एलन को सरप्राइज करने के लिए 138kph की रफ्तार से फायरी यॉर्कर डाला था जिसके लिए वो (फिन एलन) बिल्कुल भी तैयार नहीं थे।

ऐसे में होना क्या था, क्रिस जॉर्डन के हाथ से निकली गेंद किसी गोली की रफ्तार से स्टंप्स से टकराई और फिन एलन के पूरी तरह से होश ही उड़ गए। बोल्ड होने के बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था। उनका मुंह खुला का खुल रह गया और वो अपने घुटने पर बैठ गए थे। The Hundred ने इस घटना का पूरा वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में फिन एलन ने 12 गेंदों पर 1 चौका 2 छक्के लगाकर 23 रन ठोके। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट से 191.67 रहा। बात करें अगर क्रिस जॉर्डन की तो उन्होंने 15 गेंदों पर 28 रन देकर 1 विकेट झटका।

मैच का हाल: नॉटिंघम के मैदान पर सदर्न ब्रेव ने टॉस जीतकर ट्रेंट रॉकेट्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। उनके लिए मिचेल सेंटनर (23 गेंदों पर नाबाद 35 रन), लुईस ग्रैगरी (18 गेंदों पर 28 रन) और फिन एलन (12 गेंदों पर 23 रन) ने अच्छी पारी खेली।

इसके जवाब में सदर्न ब्रेव के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने 28 गेंदों पर नाबाद 52 रन ठोके और मार्कस स्टोइनिस ने 25 गेंदों पर 46 रन बनाए। तो ऐसे Southern Brave ने 97 गेंदों पर 159 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

पॉइंट्स टेबल का हाल: सदर्न ब्रेव ने टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत दर्ज की है हालांकि इसके बावजूद वो पॉइंट्स टेबल पर अपने 8 मैचों के बाद 12 अंकों के साथ छठी पॉजिशन पर ही है। वो फाइनल और एलिमिनेटर की रेस से बाहर हो गए हैं। बात करें अगर ट्रेंट रॉकेट्स की तो नॉटिंघम में मिली हार के बावजूद वो पॉइंट्स टेबल के टॉप पर हैं। उन्होंने 8 मैचों में 6 जीत और 24 अंक के साथ इस पॉजिशन पर अपनी पकड़ बना रखी है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार