Dewald Brevis Catch: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के यंग बैटर डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) की तुलना साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) से की जाती है। गौरतलब है कि IPL 2025 के 49वें मुकाबले में बेबी एबी ने बाउंड्री पर एक करिश्माई कैच पकड़ते हुए दुनिया को एक बार फिर एबी डी विलियर्स की याद दिला दी है। फैंस का मानना है कि ब्रेविस ने IPL 2025 का बेस्ट कैच पकड़ा है।

Advertisement

दरअसल, ये मुकाबला बीते बुधवार, 30 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया था जहां PBKS की इनिंग 18वें ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए ये गज़ब कैच पकड़ा। CSK के लिए ये ओवर रविंद्र जडेजा करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर शशांक सिंह ने डीप मिड विकेट की तरफ पुल शॉट खेलते हुए गेंद को हवा में उड़ा दिया था।

Advertisement

शशांक के बैट से गेंद टकराने के बाद सभी को ऐसा लगा था कि उन्हें पूरे छह रन मिलने वाले हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस दिशा में 22 वर्षीय डेवाल्ड ब्रेविस तैनात थे जिन्होंने छक्के को कैच में तबदील करते हुए बेहद ही शानदार कैच पकड़ लिया। जब वो ये गेंद लपक रहे थे तब वो दो बार बाउंड्री के अंदर और बाहर आए गए और इसी बीच उन्होंने तीन कोशिश में कैच को पूरा किया। एबी डी विलियर्स भी ऐसे ही कैच पकड़ने में माहिर थे जिस वज़ह से बेबी एबी का कैच देखकर फैंस को उनकी याद आ गई है। आप भी ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो चेपॉक में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने 19.2 ओवर में सैम करन की 47 बॉल पर 88 रनों की पारी के दम पर ऑल आउट होने से पहले 190 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स के लिए श्रेयस अय्यर (72) और प्रभसिमरन सिंह (54) ने शानदार अर्धशतक जड़े जिसके दम पर PBKS ने 19.4 ओवर में 191 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीत हासिल की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार