Gurnoor Brar Double Wicket Maiden Over Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) वेलिंगटन वनडे (NZ vs IND 2nd ODI) में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों पर कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने बेहद ही किफायती गेंदबाज़ी की और इसी बीच एक डबल विकेट मेडन ओवर फेंका। उन्होंने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के दो बड़े खिलाड़ी टॉम लैथम (Tom Latham) और ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) का विकेट लिया।
ये घटना न्यूजीलैंड का पारी के 20वें ओवर में घटी। गुरनूर बराड़ अपने कोटे का पांचवां ओवर करने आए थे। यहां उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज़ों को एक-एक रन के लिए तरसा दिया। उन्होंने पहली गेंद टॉम लैथम को डॉट कराई और फिर उन्हें अगली गेंद पर नमन धीर के हाथों डीप स्क्वायर लेग पर कैच आउट कराया।
गुरनूर यहां पर ही नहीं रुके। उन्होंने ग्लेन फिलिप्स को भी पहली गेंद से बांधकर रखा। गुरनूर ने एक के बाद एक तीन डॉट बॉल की, जिसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी बड़ी गलती कर बैठे। उन्होंने गुरनूर की आखिरी गेंद पर मिस टाइम शॉट खेला। वो गेंद फिलिप्स के बैट के किनारे से टकराई और फिर सीधा फाइन लेग पर अंशोल कंबोज के हाथों में गई।
तो ऐसे गुरनूर ने न्यूजीलैंड को एक ही ओवर में दो झटके दिए और डबल विकेट मेडन ओवर डाला। Sony Liv ने गुरनूर के ओवर का 36 सेकंड का वीडियो साझा किया है। आप इसे नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: वेलिंगटन वनडे में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग दी है। मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक 35 ओवर में 112 रन बनाकर 6 विकेट खो चुकी है। मैदान पर मिचेल सेंटनर (33 गेंदों पर 25 रन) और नाथन स्मिथ (0 गेंदों पर 0 रन) की जोड़ी मौजूद है।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम सेफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जेमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।