भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-1 से हराया। हैदराबाद में खेला गया डिसाइडर मैच रोहित की सेना ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 16 गेंदों पर 25 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच में हार्दिक ही वही खिलाड़ी थे जिन्होंने अंतिम ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका जड़कर टीम को रोमांचक मुकाबले में जीत दिलवाई। अब हार्दिक से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्टार ऑलराउंडर का खुद पर कॉन्फिडेंस साफ देखा जा सकता है।

Advertisement

दरअसल, यह घटना हार्दिक पांड्या के बैट से निकले विनिंग शॉट से पहले घटी। इस वायरल वीडियो में वह सैम्स के खिलाफ विनिंग शॉट जड़ने से पहले अपने साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिका को अपनी गर्दन हिलाकर खुद पर भरोसा रखने का इशारा करते नज़र आ रहे हैं। इस दौरान टीम को 2 गेंदों पर 4 रनों की जरूरत थी। यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है।

Advertisement

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब मैदान पर हार्दिक का भरपूर कॉन्फिडेंस देखने को मिला हो। इससे पहले एशिया कप में भारत पाकिस्तान ग्रुप मुकाबले के दौरान भी उन्होंने दिनेश कार्तिक को अंतिम ओवर में विनिंग सिक्स मारने से पहले इसी तरह गर्दन हिलाकर 'मैं हूं ना' का इशारा किया था। उस मैच में भारत ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।

भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने जीत दर्ज करने के लिए 187 रनों का लक्ष्य रखा था। टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही थी। टीम ने अपने दो विकेट बेहद जल्दी गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद विराट कोहली(63) और सूर्यकुमार यादव(69) ने टीम को संभाला। हार्दिक पांड्या ने भी 16 गेंदों पर 25 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसके दम पर मेजबानो ने 6 विकेट से रोमांचक मैच जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार