Haris Rauf Bowled Steve Smith Video: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ हारिस रऊफ (Haris Rauf) लगातार 140 kph प्लस की स्पीड गेंदबाज़ी करने की काबिलियत रखते हैं और अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाज़ों के तोते उड़ाकर उन्हें आउट करते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। गौरतलब है कि हारिस रऊफ ने MLC 2026 के 15वें मुकाबले में स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को अपनी रॉकेट यॉर्कर से बोल्ड करके पवेलियन भेजा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल, ये पूरी घटना वाशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के बीच खेले गए मुकाबले में घटी। इस मुकाबले में स्टीव स्मिथ वाशिंगटन फ्रीडम के लिए ओपनिंग करने आए थे जो कि पारी के चौथे ओवर में आउट हुए। यहां हारिस रऊफ ने उन्हें अपनी तेज तर्रार यॉर्कर से मात दी जो कि 141.62 kph की रफ्तार से लेग स्टंप से टकराई।
MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें आप देख सकते हो कि हारिस रऊफ का सामना करते हुए स्टीव स्मिथ हीरोगिरी दिखाकर स्कूप शॉट खेलने की कोशिश करते हैं। वो इसके लिए पूरा स्टंप छोड़ देते हैं और फिर आखिर में बॉल को बैट से कनेक्ट ही नहीं कर पाते। तो ऐसे स्टीव स्मिथ घुटने टेकते हैं और 8 गेंदों पर 03 रन बनाकर आउट हो जाते हैं।
बात करें अगर हारिस रऊफ की तो उन्होंने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ अपने कोटे के 4 ओवर में एक विकेट लेकर 41 रन लुटाए। यानी उन्होंने अपने हर ओवर में लगभग 10.50 रन दिए।
SFU ने जीता मैच: इस मुकाबले में वाशिंगटन फ्रीडम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपने अनुभवी विकेटकीपर बैटर एंड्रीस गूस की 50 गेंदों पर 83 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर 4 विकेट खोकर 190 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए लुआन ड्रे प्रिटोरियस (26 गेंदों पर 66 रन), फिन एलन (18 गेंदों पर 45 रन), आरोन हार्डी (22 गेंदों पर नाबाद 42 रन), और मैट शार्ट (26 गेंदों पर नाबाद 34 रन) ने तूफानी अंदाज में रन बनाए, जिसके दम पर ही टीम ने महज़ 15.1 ओवर में लक्ष्य हासिल करके 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।