Harmanpreet Kaur And Ellyse Perry Video: ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Australia Women Cricket Team) की दिग्गज़ ऑलराउंडर एलिस पेरी (Ellyse Perry) शनिवार, 07 मार्च को पर्थ के वाका स्टेडियम में भारत के खिलाफ एकमात्र टेस्ट (AU-W vs IN-W One-off Test) में 116 गेंदों पर 76 रन बनाकर आउट हुईं। गौरतलब है कि एक समय उन्हें बैटिंग करता देख ऐसा लग रहा था कि वो बड़ा शतक बनाने वाली हैं, लेकिन भारतीय कैप्टन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने ऐसा होने नहीं दिया और एक सफल रिव्यू लेकर एलिस पेरी का शतक ठोकने का सपना तोड़ दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना ऑस्ट्रेलिया की पहली इनिंग के 48वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए ओवर अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा करने आईं थीं जिनकी तीसरी गेंद पर एलिस पेरी फ्लिक शॉट खेलने की कोशिश में गलती कर दी।

Advertisement

गौर करें कि यहां एलिस पेरी बॉल को अपने बैट से कनेक्ट नहीं कर पाईं थी जिसके बाद वो सीधा उनके पैड से टकराया। जब ये सब हुआ तब ऑस्ट्रेलिया की ये दिग्गज विकेटों के सामने थी, ऐसे में टीम इंडिया के काफी सारे खिलाड़ियों ने आउट के लिए जोरदार अपील कर दी। हालांकि यहां भारतीय खिलाड़ियों की बड़ी अपील से ग्राउंड अंपायर को रत्ती भर भी फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने एलिस पेरी को आउट नहीं दिया।

इसके बाद ही कैप्टन हरमनप्रीत कौर एक्शन में आईं और उन्होंने तुरंत ही दीप्ति शर्मा के साथ बातचीत करके रिव्यू लेने का इशारा कर दिया। फिर होना ही क्या था, थर्ड अंपायर ने घटना की जांच की और आखिर में ये साफ हो गया कि दीप्ति के हाथ से निकली बॉल एलिस पेरी के बैट के किसी भी हिस्से से नहीं टकराई थी और सीधा उनके पैड पर लगी थी। जब ये सब हुआ तो वो विकेटों के सामने भी थी, जिस वज़ह से वो LBW है। तो इस तरह ग्राउंड अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और एलिस पेरी आउट होकर पवेलियन लौंटी। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो वाका ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलिया की कैप्टन एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद मेजबान टीम ने भारतीय टीम को पहली इनिंग में 62.4 ओवर में 198 रनों पर ऑल आउट किया। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया खबर लिखे जाने तक अपनी पहली इनिंग में 58 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन ठोक चुकी है। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड

भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, काशवी गौतम, स्नेह राणा, सायाली सतघरे, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (प्लेइंग XI): फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, एलिसा हीली (कप्तान), एनाबेल सदरलैंड, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन, डार्सी ब्राउन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार