Harry Brook Monster Six Against Axar Patel Video: इंग्लैंड के कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने बीते गुरुवार, 09 जुलाई को भारत के खिलाफ ब्रिस्टल में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले (ENG vs IND 4th T20) में 35 गेंदों पर नाबाद 79 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच हैरी ब्रूक ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की गेंद पर बेहद ही लंबा छक्का मारा जिससे एक इंग्लिश कैमरामैन चोटिल होने से बाल-बाल बचा।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, ये घटना इंग्लैंड की इनिंग के 9वें ओवर में घटी। यहां अक्षर पटेल अपने कोटे का दूसरा ओवर डालने थे जिसकी आखिरी गेंद पर इंग्लिश कैप्टन ने आगे बढ़कर ये मॉन्स्टर छक्का लगाया। ध्यान दें कि उन्होंने गेंद को अपने बैट से मिडिल किया था जिसके बाद वो हवा में उड़ते हुए सीधा ब्रिस्टल के मैदान की छत पर गई और एक इंग्लिश कैमरामैन के बेहद करीब गिरी।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ब्रूक के छक्के को देखकर एक समय कैमरामैन की जान ही निकल जाती है और वो काफी घबरा जाता है। हालांकि राहत की खबर ये है कि उन्हें कोई चोट नहीं लगती।

बताते चलें कि ब्रिस्टल टी20 में हैरी ब्रूक ने अपने इसी सिक्स के साथ 21 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की थी। उन्होंने अपनी 79 रनों की पारी में 8 चौके और 4 छक्के लगाए। आप नीचे ब्रूक के सिक्स का वीडियो देख सकते हो।

बात करें अगर ब्रिस्टल टी20 के नतीजे की तो यहां भारतीय कैप्टन श्रेयर अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। टीम इंडिया के लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर ने सबसे बड़ी पारी खेलकर 49 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में इंग्लैंड के लिए हैरी ब्रूक ने 35 गेंदों पर 79 रन ठोके और फिल साल्ट ने 42 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए। इन्हीं दोनों की पारियों के दम पर इंग्लैंड ने 13.5 ओवर में 159 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार