आईपीएल का 18वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस गंवाने के बाद बल्लेबाज़ी करते हुए अच्छी शुरुआत की थी। रोहित और ईशान किशन ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद एक बार फिर कप्तान रोहित बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और आरसीबी के स्टार गेंदबाज़ हर्षल पटेल के हाथों में कैच थमाकर आउट हो गए।

Advertisement

इस मैच में रोहित शर्मा ने आउट होने से पहले 15 बॉल पर 26 रनों की धुंआधार पारी खेली। इस दौरान रोहित के बल्ले से चार चौके और एक छक्का भी देखने को मिला। अपनी पारी में मुंबई के कप्तान ने लगभग 174 के स्टाइकरेट से बल्लेबाज़ी की, लेकिन इसके बाद वह एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम साबित हुए और आउट होने के बाद निराश नज़र आए।

Advertisement

दरअसल, आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाज़ी करते हुए रोहित काफी शानदार लय में नज़र आ रहे थे और उनको बल्लेबाजी़ करते हुए देखकर सभी को यहीं लग रहा था कि आज रोहित बड़ी पारी खेलने वाले हैं। लेकिन पावरप्ले के बाद हर्षल पटेल ने बल्लेबाज़ी की जिम्मेदारी संभाली और अपने ओवर की दूसरी ही बॉल पर ऑफ कटर गेंद डालते हुए रोहित को फंसा लिया। इस गेंदबाज़ की वैरिएशन को रोहित बिल्कुल भी समझ नहीं सके और उनके ही हाथों में कैच थमाकर पवेलियन की तरफ चलते बने।

बता दें कि रोहित के आउट होने के बाद मुंबई इंडियंस की बैटिंग लाइनअप का कोलेप्स देखने को मिला। कप्तान के आउट होते ही टीम के पांच विकेट महज 29 रनों के अंदर ही गिर गए। हालांकि इसके बाद टीम के स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर टीम को संभाला और 68 रनों की पारी खेली। अब ये मैच जीतने के लिए आरसीबी को 152 रनों की जरुरत है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार