Nonkululeko Mlaba Bowled Sophie Devine Video: आईसीसी वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women's World Cup 2025) के सातवें मुकाबले में बीते सोमवार, 06 अक्टूबर को न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 98 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 85 रनों की शानदार पारी खेली। गौरतलब है कि जिस तरह सोफी डिवाइस इंदौर के मैदान पर बल्लेबाज़ी कर रहीं थी, सभी को लगा था कि वो एक धमाकेदार शतक ठोकेंगी, लेकिन इसी बीच नॉनकुलुलेको म्लाबा (Nonkululeko Mlaba) ने एक कमाल की गेंद डालकर उन्हें बोल्ड किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये नज़ारा न्यूजीलैंड की इनिंग के 45वें ओवर में देखने को मिला। यहां बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा ने अपने ओवर का दूसरा गेंद लेग स्टंप की लाइन पर डिलीवर किया था जिस पर सोफी डिवाइन ने फ्लिक शॉट मारने की कोशिश की।

Advertisement

जान लें कि यहां पर सोफी गलती कर बैठी और उन्होंने गेंद को पूरी तरह मिस कर दिया। इसके बाद होना क्या था, म्लाबा की ये गेंद उनके पैड से टकराई और फिर सीधा स्टंप्स पर जा लगी। इस तरह सोफी डिवाइन ने अपना विकेट खोया और साउथ अफ्रीका की टीम में खुशी की लहर दौड़ उठी। खुद ICC ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

ये भी जान लीजिए कि जहां एक तरफ सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड के लिए इंदौर के मैदान पर 98 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली। वहीं नॉनकुलुलेको म्लाबा ने साउथ अफ्रीका के लिए अपने कोटे के 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट झटके। उन्होंने सोफी डिवाइन के अलावा ब्रूक हॉलिडे (37 गेंदों पर 45 रन), मैडी ग्रीन (7 गेंदों पर 4 रन) और लेया ताहुहु (9 गेंदों पर 5 रन) का विकेट झटका।

ऐसा रहा मैच का हाल: इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए इस वर्ल्ड कप मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 47.5 ओवर में ऑलआउट होने से पहले 231 रन बनाए। टीम के लिए कैप्टन सोफी डिवाइन (85) और ब्रूक हॉलिडे (45) ने सबसे बड़ी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

यहां से अब साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 232 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए टीम के लिए ताज़मिन ब्रित्स (89 गेंदों पर 101 रन) और सुने लुस (114 गेंदों पर नाबाद 83 रन) ने शानदार पारी खेली। इन पारियों के दम पर ही साउथ अफ्रीका ने 40.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 232 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेटों से ये मैच जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार