भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का शुक्रवार (30 दिसंबर) को एक्सीडेंट हो गया था। यह खबर सुनकर पूरा क्रिकेट जगत हैरान परेशान था, हालांकि राहत की बात यह है कि खतरनाक एक्सीडेंट के बावजूद ऋषभ पंत अब खतरे से बाहर हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पंत के साथी खिलाड़ी ईशान किशन (Ishan Kishan) यह खबर सुनकर हक्के बक्के नज़र आए हैं।

Advertisement

दरअसल, ईशान किशन रणजी मैच खेल रहे थे। इसी बीच कुछ फैंस उनके साथ सेल्फी क्लिक करवाने पहुंचे। ईशान फैंस के पास गए और तभी उन्हें ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बार में पता चला। फैंस ने युवा खिलाड़ी को बताया कि ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है। यह सुनकर ईशान पूरी तरह दंग रह गए और उनके मुंह से सिर्फ एक ही शब्द निकला, 'क्या...'

Advertisement

ईशान ने किया ट्वीट: 24 वर्षीय ईशान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ऋषभ पंत के लिए ट्वीट किया है। ईशान ने लिखा, 'आपके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहा हूं ऋषभ पंत। मेरे भाई मजबूत वापसी करना जैसे आपनी हमेशा की है। आपके बारे में सोच रहा हूं।'

बता दें कि ऋषभ पंत 30 दिसंबर 2022 की सुबह दिल्‍ली से अपने घर उत्तराखंड लौट रहे थे और तभी ये भयानक हादसा हो गया। उनकी कार नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई थी। पंत को लगी गंभीर चोटों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें लगभग 6 महीनों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है। दुर्घटना के बाद अब पंत बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी और आईपीएल से बाहर हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार