Jofra Archer Bowling Video: मुंबई इंडियंस के स्टार गन गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग 2023 से अपनी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं, लेकिन MI के फैंस को अपनी पसंदीदा टीम की चिंता करने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जसप्रीत की जगह जोफ्रा जुड़ चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं जोफ्रा आर्चर की। सोशल मीडिया पर आर्चर को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मुंबई के बल्लेबाज़ों को अपनी रफ्तार से डराते दिखे हैं।
मुंबई इंडियंस ने खुद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह वीडियो फैंस के बीच शेयर किया है। वायरल वीडियो में जोफ्रा कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन को गेंदबाजी करते दिखे हैं। इस दौरान रोहित और ईशान दोनों ही परेशानियों में नज़र आए। जोफ्रा की गेंदबाज़ में खतरनाक पेस नज़र आ रही है। आर्चर ने पिछला आईपीएल सीजन मिस किया था, लेकिन इस बार वह पूरी तरह तैयार हैं।
बता दें कि आर्चर को मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। साल 2020 में आर्चर ने RR के लिए 14 मैचों में कुल 20 विकेट झटके थे। यह इंग्लिश खिलाड़ी अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 35 मैचों में कुल 46 विकेट झटक चुका है। मुंबई इंडियंस ने आर्चर को साल 2022 के ऑक्शन चोटिल होने के बावजूद खरीदा था।
यह भी पढ़ें: 3 गेंदबाज़ जो जसप्रीत बुमराह को कर सकते हैं रिप्लेस, बन सकते हैं MI की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के अलावा मुंबई इंडियंस को झाई रिचर्डसन के रूप में भी एक बड़ा झटका लगा है। रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन आईपीएल से पहले बिग बैश लीग के दौरान रिचर्डसन चोटिल हो गए जिस वजह से वह अब इस आईपीएल सीजन का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। यही वजह है जोफ्रा आर्चर की वापसी MI फैमिली के लिए राहत की बात है।