Jofra Archer Video: इंग्लैंड के धाकड़ तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) ने शुक्रवार, 21 नवंबर को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में एशेज सीरीज 2025 (Ashes Series 2025) के पहले टेस्ट (AUS vs ENG 1st Test) के पहले दिन अपने पहले ही ओवर में ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज़ जेक वेदराल्ड (Jake Weatherald) का विकेट झटका। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा ऑस्ट्रेलियाई इनिंग के पहले ही ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाज़ी की शुरुआत के लिए जोफ्रा आर्चर को अटैक पर लगाया था जिन्होंने ओवर का दूसरा गेंद डालते हुए ही जेक वेदराल्ड को LBW करके पवेलियन भेजा।

Advertisement

cricket.com.au ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जोफ्रा आर्चर की इस गेंद का वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि आर्चर की रफ्तार के सामने जेक वेदराल्ड टिक नहीं पाते और शॉट खेलने की कोशिश में जमीन पर औंधे मुंह गिर जाते हैं। इसके बाद इंग्लिश टीम अंपायर से LBW की अपील करती है, लेकिन वो कोई रिएक्शन नहीं देते। हालांकि आखिर में कप्तान बेन स्टोक्स DRS का इस्तेमाल करके अंपायर का फैसला पलट देते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

इतना ही नहीं, ये भी जान लीजिए कि जोफ्रा आर्चर ने पर्थ टेस्ट में अब तक 6 ओवर गेंदबाज़ी की है और वो ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 7 रन देकर उनके दो विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने वेदराल्ड के अलावा मार्नस लाबुशेन का भी शिकार किया, जो कि 41 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए।

बात करें अगर पर्थ टेस्ट की तो ऑप्टस स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जो कि पूरी तरह गलत साबित हुआ और वो महज़ 32.5 ओवर में 172 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में 2 विकेट खोकर 29 रन बना लिए हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया: जेक वेदराल्ड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड, ब्रेंडन डॉगेट।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड: ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार