क्रिकेट के मैदान पर कई करिश्माई कैच देखने को मिले जिसमें से ज्यादातर बाउंड्री पर हुए हैं। आपको हाल ही में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) का टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के फाइनल में बाउंड्री पर डेविड मिलर (David Miller) का पकड़ा गया कैच तो याद होगा ही। हालांकि हर बार बाउंड्री पर ही अजूबा हो ऐसा जरूरी तो नहीं। इस बार सर्कल में एक बेहद बवाल कैच देखने को मिला है।

Advertisement

दरअसल, इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जा रहा है जिसका 22वां मुकाबला सदर्न ब्रेव और ओवल इनविंसिबल्स के बीच द ओवल, लंदन में खेला गया था। इस मुकाबले के दौरान इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर ने एक सर्कल में एक करिश्माई कैच पकड़ा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

जोफ्रा का ये कैच ओवल इनविंसिबल्स की इनिंग की 48वीं बॉल पर देखने को मिला। मैदान पर डेविड मलान बैटिंग कर रहे थे और बॉलिंग कर रहे थे क्रिस जॉर्डन। यहां जॉर्डन की बॉल पर मलान ने मिड ऑफ की तरफ शॉट खेला था जिसके बाद जोफ्रा आर्चर ने अपनी फुर्ती दिखाई और बॉल की तरफ पहुंचकर एक बेहद ही लो कैच पकड़ा। आर्चर का कैच ऐसा था कि वो इसे पूरा करने के बाद एक पल को वो खुद भी शायद इस पर यकीन नहीं कर पाए। यही वजह है ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो ओवल इनविंसिबल्स की टीम ने टॉस जीतकर सदर्न ब्रेव को पहले बैटिंग करने का मौका दिया था जिसके बाद उन्होंने कैप्टन जेम्स विंस की 52 रनों की पारी के दम पर 118 रन बनाए। इसके जवाब में जॉर्डन कॉक्स (46) और सैम करन (35) ने शानदार पारी खेली और 85 बॉल पर ये लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार