8 फरवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन वनडे में भारत के महान विकेटकीपर धोनी ने अपने वनडे करियर का 400 शिकार विकेटकीपर के तौर पर दर्ज किया।

Advertisement

कुलदीप यादव की गेंद पर साउथ अफ्रीकी युवा कप्तान एडन मार्कम स्टिंप आउट हुए। उस स्टंप के साथ ही धोनी ने वनडे करियर में 400 शिकार विकेटकीपर के तौर पर दर्ज करने का कमाल कर दिखाया। धोनी वर्ल्ड क्रिकेट के चौथे ऐसे विकेटकीपर बने जिनके नाम वनडे में 400 से ज्यादा शिकार दर्ज है।

आपको बता दें कि एडन मार्क्रम को कुलदीप यादव ने अपनी गुगली पर चकमा दिया। जिस गेंद को एडन मार्क्रम छक्के के लिए उड़ाना चाहते थे उस गेंद पर धोनी ने स्टंप आउट कर कुलदीप यादव को पहली सफलता दिलाई थी।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

गौरतलब है कि भारत ने तीसरा वनडे मैच 124 रन से जीतने का कमाल किया तो वहीं दूसरी ओर भारत के स्पिन गेंदबाज चहल और कुलदीप यादव ने 4- 4 विकेट चटकाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार