Matthew Short Catch: ऑस्ट्रेलिया में घरेलू टूर्नामेंट वनडे डे कप 2026-27 (Australia Domestic One-Day Cup 2026-27) खेला जा रहा है जिसके दूसरे मुकाबले में क्वींसलैंड और विक्टोरिया (Queensland vs Victoria) की टीम आमने-सामने है। ये मुकाबला ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड पर हो रहा है जहां विक्टोरिया के हरफनमौला खिलाड़ी मैथ्यू शॉर्ट (Matthew Short) ने क्वींसलैंड के कप्तान मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) का एक शानदार कैच पकड़कर फैंस का दिल जीता। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मैथ्यू शॉर्ट ने पकड़ा हैरतअंगेज कैच: ये घटना क्वींसलैंड की पारी के 27वें ओवर में घटी। मैथ्यू शॉर्ट विक्टोरिया के लिए अपने कोटे का पहला ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर मार्नस लाबुशेन ने आक्रमकता दिखाकर सामने बाउंड्री मारने का प्रयास किया। लाबुशेन अपनी इसी कोशिश में बड़ी गलती कर बैठे।
दरअसल, शॉर्ट ने ये गेंद ऑफ साइड में काफी आगे की ओर फेंकी थी जिस पर लाबुशेन ने कदमों का सहारा लेकर सामने की तरफ शॉट खेला। उन्होंने गेंद को फुलटॉस बना दिया था, लेकिन इसके बावजूद वो बॉल को अपने बैट से परफेक्ट मिडिल नहीं कर पाए। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद लाबुशेन के बैट से टकराकर तेजी से मैथ्यू शॉर्ट की तरफ गई जिन्होंने गज़ब के रिफ्लेक्स दिखाकर अपने दाएं हाथ से शानदार कैच लपक लिया।
तो ऐसे मार्नस लाबुशेन जो कि 60 प्लस बॉल खेलकर 42 रन बनाकर चुके थे, वो अपना विकेट खो बैठे और निराश होकर पवेलियन लौटे। मैथ्यू शॉर्ट ने 6 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिया। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: ब्रिसबेन के मैदान पर विक्टोरिया ने टॉस जीतकर क्वींसलैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 50 ओवर में 335 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। उनके लिए ह्यगो वर्डन ने सर्वाधिक रन बनाए और 70 गेदों पर 73 रनों की पारी खेली।
गौरतलब है कि खबर लिखे जाने तक विक्टोरिया ने 14 ओवर खेल लिए हैं और उनके 80 रनों पर 4 विकेट गिर चुके हैं। यहां से उन्हें मुकाबला जीतने के लिए 36 ओवर में 254 रनों की दरकार है।
ऐसी है दोनों टीमें
क्वींसलैंड (Playing XI): जैक क्लेटन, ह्यू वेइबगेन, मार्नस लाबुशेन (कप्तान), ह्यूगो बर्डन, लचलान हर्न, मैक्स ब्रायंट, डायलन मैकलैकलन (विकेटकीपर), हेडन केर, मिचेल स्वेप्सन, टॉम स्ट्रेकर, ओली पैटरसन।
Also Read: LIVE Cricket Score
विक्टोरिया (Playing XI): थॉमस फ्रेजर रोजर्स, मैथ्यू शॉर्ट, हैरी डिक्सन, ब्लेक मैकडोनाल्ड, लियाम ब्लैकफोर्ड (विकेटकीपर), विल सदरलैंड (कप्तान), डग वॉरेन, डायलन ब्रैशर, हैरी हॉकस्ट्रा, ऑस्टिन एनेलार्क, सैम इलियट।