बिग बैश लीग 2023-24 (Big Bash League 2023-24) का 33वां मुकाबला होबार्ट हेरिकेंस और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच बैलेरीव ओवल में खेला गया था जिसमें एडिलेड की टीम ने 8 विकेट से आसान जीत हासिल की। इसी बीच मैदान पर हेरिकेंस के विकेटकीपर बैटर मैथ्यू वेड से एक बड़ी गलती हुई जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, एडिलेड की इनिंग के दौरान एक मौका ऐसा बना जब मैथ्यू वेड विपक्षी सलामी बल्लेबाज़ मैट शॉर्ट को आसानी से रन आउट कर सकते थे। लेकिन यहां वेड का ब्रेन फेड हुआ और वो इस आसान मौके को लपक नहीं पाए जिस वजह से इस घटना का वीडियो अब फैंस के बीच तेजी से फैल रहा है।

Advertisement

ये घटना एडिलेड की इनिंग के पांचवें ओवर में घटी। इसी ओवर की चौथी गेंद पर डी'आर्सी शॉर्ट ने गेंद को टहलकार एक रन के लिए दौड़ लगाई थी। लेकिन यहां स्ट्राइकर एंड पर पहुंचने के बाद मैट शॉर्ट ने एक और रन लेने के लिए कुछ कदम आगे बढ़ाए। इसी बीच जब उन्होंने गेंद को फील्डर के द्वारा विकेटकीपर की तरफ फेंकते हुए देखा तब वो स्ट्राइकर एंड पर वापस आने लगे।

 

इसी बीच उनका पैर फिसला और वो नीचे गिर गए। विकेटकीपर मैथ्यू वेड को इसका बिल्कुल भी आभास नहीं था। ऐसे में जब उन्हें गेंद मिली उन्होंने मैट शॉर्ट को आउट करने की कोशिश नहीं की। मैट शॉर्ट ने इसका फायदा उठाया और तेजी से वापस कूद लगाकर लाइन के अंदर पहुंच गए। यही वजह है फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि मैट शॉर्ट ने मैच में 25 गेंदों पर 39 रन जड़े। वहीं जेक वेदराल्ड (Jake Weatherald) ने 32 गेंदों पर 80 रनों की तूफानी अंदाज में पारी खेली। इस पारी के दम पर एडिलेड ने महज 15.5 ओवर में होबार्ट हेरिकेंस द्वारा रखा गया 168 रनों का टारगेट हासिल कर लिया और जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार