वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सबीना पार्क में खेला जा रहा है।

Advertisement

पहली पारी में पाकिस्तान की पारी के दौरान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के बीच ऐसी हरकत की जिसे देखकर सभी को हंसी आ गई।

Advertisement

एक वीडियो वायरल हुई है जिसमें मोहम्मद रिजवान वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों के बीच ड्रिंक्स के दौरान अजीबोगरीब हरकत करते हुए दिखे। वीडियो में देखकर ऐसा लग रहा है कि मोहम्मद रिजवान वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की टिप्स देते हुए नजर आ रहे हैं।

इस मैच में रिजवान ने 115 गेंदों का सामना करते हुए 31 रनों की पारी खेली। वह एक अच्छी शुरुआत मिलने के बाद जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हुए।

तीसरे दिन के खेल के बाद वेस्टइंडीज की टीम अभी पाकिस्तान से 263 रन पीछे चल रही है। पाकिस्तान की टीम ने 110 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 302 रन बनाए है। वेस्टइंडीज की टीम ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 39 रन बना लिए हैं।

देखें वीडियो - 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार