Naman Dhir Catch Video: भारतीय ऑलराउंडर नमन धीर (Naman Dhir) एक बेहद फुर्तीले फील्डर हैं और उन्होंने बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहाटी वनडे (IND vs WI 2nd ODI) में ये साबित किया। उन्होंने कवर पॉइंट की तरफ कीसी कार्टी (Keacy Carty) का बेहद शानदार कैच लपका जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

नमन धीर का ये कैच वेस्टइंडीज की पारी के 5वें ओवर में देखने को मिला। टीम इंडिया के ये ओवर तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा करने आए थे जिन्होंने अपनी आखिरी गेंद गुड लेंथ पर फेंकी और कैरेबियाई बल्लेबाज़ कीसी कार्टी को फंसा लिया। उनकी गेंद पिच से टकराने के बाद थोड़ा धीमा बल्लेबाज़ तक पहुंची जिस पर ड्राइव शॉट खेलते हुए बल्लेबाज़ ने गलती की।

कीसी कार्टी, बॉल को अपने बैट से मिडिल नहीं कर पाए थे जिसके बाद वो हवा में उड़ते हुई कवर पॉइंट की तरफ गई। इसी मौके पर नमन ने अपने बाईं ओर दौड़ लगाई और फिर सामने की तरफ फुल लेंथ डाइव करके दोनों हाथों से गेंद को लपका। उन्होंने चीते की तरफ झपट्टा मारकर ये  कारनामा किया और जमीन के थोड़ा ही ऊपर कैच पूरा किया।

BCCI ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का पूरा साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: गुवाहाटी वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। वो खबर लिखे जाने तक 10 ओवर में 1 विकेट खोकर 96  रन बना चुके हैं।

बताते चलें कि टीम इंडिया एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में नितीश कुमार रेड्डी की जगह आकिब नबी को जगह दी है। आकिब आज अपना डेब्यू कर रहे हैं। वहीं वेस्टइंडीज की टीम चार बदलाव हुए हैं। उन्होंने शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, शमर जोसेफ और विटेल लॉज को XI में जोड़ा है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रविंद्र जडेजा, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जायडेन सील्स।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार