क्रिकेट एक अनिश्चितताओं का खेल है और यहां कभी भी कुछ भी घटित हो सकता है। इसी को साबित करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बीते शनिवार (25 फरवरी) को वुमेंस नेशनल क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला खेला गया था। यह मैच साउथ ऑस्ट्रेलिया और तस्मानिया वुमेंस टीम के बीच हुआ था जिसे तस्मानिया ने आखिरी ओवर में 1 रन से जीतकर अपने नाम किया।

Advertisement

गौर करने वाली बात यह है कि मैच के आखिरी ओवर तक ऑस्ट्रेलिया की झोली में जीत नज़र आ रही थी, लेकिन आखिरी 6 गेंदों के अंदर ऐसी घटनाएं घटी जिसे देखकर सभी हैरान रह गए हैं। दरअसल, साउथ ऑस्ट्रेलिया को लास्ट ओवर में मुकाबला जीतने के लिए महज 4 रनों की दरकार थी। यानी 6 गेंदों पर 4 रन और मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के नाम होता।

Advertisement

लेकिन यहां किस्मत ने अपना खेल खेला। तस्मानिया के लिए यह ओवर COYTE कर रही थी। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने वेल सेट Annie O'Neil को आउट किया। यहां से मैच पलटना शुरू हुआ। अगली गेंद पर ऑस्ट्रेलिया ने एक रन हासिल किया, लेकिन इसके बाद लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट गिरे। इस दौरान 2 खिलाड़ी रन आउट, एक पगबाधा और एक विकेट के पीछे स्टंप आउट होकर पवेलियन लौटी। कुल मिलाकर 6 गेंदों पर 5 विकेट गिरे और यह मुकाबला तस्मानिया ने 1 रनों से जीतकर अपने नाम कर लिया।

गौरतलब है कि इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुकाबले की बात करें तो साउथ ऑस्ट्रेलिया स्कॉर्पियन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी, जिसके बाद तस्मानिया ने Elyse Villani (110) और Naomi Stalenberg (75) की पारियों के दम पर 50 ओवर में 264 रन बनाए थे। बारिश बाधित मुकाबलें में साउथ ऑस्ट्रेलिया को 47 ओवर में 243 रन बनाने थे, लेकिन उनकी टीम कुल मिलाकर 241 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार