IPL 2024 में आज यानी सोमवार, 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इडेन गार्डेंस के स्टेडियम में मुकाबला होने वाला है। हालांकि इससे पहले केकेआर के खेमे से एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है जिसमें बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और उनके बेटे अबराम खान रिंकू सिंह के साथ क्रिकेट खेलते नज़र आए हैं।

Advertisement

वायरल हुआ मजे़दार वीडियो

Advertisement

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रिंकू सिंह बैटिंग करते हुए देखे जा सकते हैं और उन्हें शाहरुख खान के बेटे अबराम खान बॉलिंग कर रहे हैं। अबराम को पहली बार फैंस ने क्रिकेट खेलते देखा जिस वजह से ये वीडियो फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

आपको बता दें कि वीडियो में शाहरुख खान को भी देखा जा सकता है जो कि अपने बेटे को रिंकू के साथ क्रिकेट खेलते हुए देख रहे हैं। इतना ही नहीं, केकेआर टीम की प्रैक्टिस के दौरान शाहरुख खान ने भी मौका का फायदा उठाया और वो भी बैटिंग करते नज़र आए। किंग खान को क्रिकेट खेलता देख फैंस काफी खुश हुए हैं।

Also Read: Live Score

बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स की तो सीजन में अब तक किंग खान की टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। वो अब तक सीजन में 8 मैच खेल चुके हैं जिसमें से उन्होंने 5 मैचों में जीत हासिल की है। केकेआर की टीम 10 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। ऐसे में अब अगर वो दिल्ली कैपिटल्स को अपने घर पर हरा देती है तो वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने के और भी करीब पहुंच जाएगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार