Rinku Singh Batting Video: भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज़ रिंकू सिंह (Rinku Singh) मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के लिए आईपीएल 2026 टूर्नामेंट (IPL 2026) खेल रहे हैं। गौरतलब है कि इसी बीच सोशल मीडिया पर रिंकू का एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो गली क्रिकेट में अपनी तूफानी बैटिंग से धमाल मचाते नज़र आए हैं।
दरअसल, ये वायरल वीडियो लगभग 55 सेकंड का है जिसमें 28 साल के रिंकू गली क्रिकेट में गेंदबाज़ों की कुटाई करते देखे जा सकते हैं। खास बात तो ये है कि यहां भी वो बॉलर्स पर कोई रहम नहीं दिखाते और सिर्फ 15 गेंदों पर चौके-छक्के की बारिश करके 50 रनों का टारगेट हासिल कर लेते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बताते चलें कि IPL के करंट सीजन की शुरुआत में रिंकू बिल्कुल भी अच्छी फॉर्म में नहीं थे, लेकिन उन्होंने KKR के पिछले दो मुकाबलों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से दो अर्धशतक ठोके और अपनी खोई हुई फॉर्म वापस हासिल की। वो टूर्नामेंट में अब तक 8 मैचों की 7 इनिंग में 53.75 की औसत और 141.44 की स्ट्राइक रेट से 215 रन ठोक चुके हैं और KKR के लिए सीजन में फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
खास बात तो ये भी है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी हमेशा से ही रिंकू पर आंख बंदकर भरोसा जताया है और उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले पूरे 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। ऐसे में अब KKR के फैंस और मैनजमेंट रिंकू से यही उम्मीद करेंगे कि वो टीम के आगामी मुकाबलों में अपनी बैटिंग से और भी बेहतर प्रदर्शन करें और टीम को मुकाबले जितवाने में अहम योगदान दें। याद दिला दें कि केकेआर का अगला मुकाबला रविवार, 03 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हैदराबाद में होगा।
Also Read: LIVE Cricket Score
कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रामदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन एलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रवींद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजरबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।