भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 1st Test) के बीच पहला टेस्ट चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बुरी तरह फ्लॉप हुए। हिटमैन चेन्नई के मैदान पर बांग्लादेशी गेंदबाज़ों का सामना ही नहीं कर सके और दो इनिंग में कुल 11 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

Advertisement

रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली इनिंग में 19 बॉल का सामना करके सिर्फ 6 रन बनाए और फिर जब वो दूसरी इनिंग में बैटिंग करने आए तब भी वो सिर्फ 7 बॉल खेलकर 5 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट खो गए। इस दौरान हसन महमूद और तस्कीन अहमद ने उनका विकेट चटकाया। गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। दरअसल, टेस्ट क्रिकेट में हमेशा ही हिटमैन का बल्ला बांग्लादेश के सामने संघर्ष करता है।

Advertisement

टेस्ट फॉर्मेट में रोहित ने बांग्लादेश के सामने अब तक 4 मैच खेले हैं जिसकी पांच पारियों में भारतीय कप्तान के बैट से सिर्फ और सिर्फ 44 रन निकले हैं। यानी बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा की औसत 8.80 की है। आपको बता दें कि किसी भी विपक्षी टीम के सामने टेस्ट में रोहित की ये सबसे खराब औसत है।

हालांकि ऐसा टी20 और वनडे फॉर्मेट में नहीं है। टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के सामने 10 से भी कम की औसत रखने वाले रोहित वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ 56.14 की औसत से 786 रन और 36.69 की औसत से टी20 मैचों में 477 रन बना चुके हैं।

ऐसे में अब हिटमैन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट के अपने आंकड़ें जरूर सुधारना चाहेंगे। हालांकि इसके लिए उन्हें कुछ समय का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि अब वो भारत और बांग्लादेश के बीच 27 सितंबर से होने वाले दूसरे टेस्ट मैच जो कि कानपुर में खेला जाएगा, उसमें ही बैटिंग के लिए उतर सकेंगे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार