इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाज़ी करके अपनी टीम को जीत दिलवाई। 23 वर्षीय अर्जुन लगातार अपनी गेंदबाज़ी पर जमकर मेहनत कर रहे हैं और यह अब मैदान पर नज़र आने लगा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर अर्जुन से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें छोटे तेंदुलकर की मेहनत देखी जा सकती है।

Advertisement

अर्जुन का यह वीडियो मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से फैंस के बीच शेयर किया है। महज 4 सेकेंड के वीडियो में अर्जुन नेट्स में पसीना बहाते देखे जा सकते हैं। अर्जुन यॉर्कर फेंकने का अभ्यास कर रहे थे और यहां उन्होंने स्टंप के सामने रखे जूते पर सटीक यॉर्कर मारकर अपना काम सहजता से करके दिखाया।

Advertisement

इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ को सटीक यॉर्कर फेंकता देख ऐसा लग रहा है मानो अब मुंबई इंडियंस की टीम में जसप्रीत बुमराह की कमी अर्जुन ही पूरी करेंगे। अर्जुन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शानदार गेंदबाज़ी की थी। इस मैच में अर्जुन ने 2.5 ओवर गेंदबाज़ी करके महज 18 रन देकर एक विकेट चटकाया था। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार का विकेट अपने नाम किया था।

पॉइंट्स टेबल पर अब मुंबई इंडियंस की टीम 5 मैच खेलने के बाद 3 जीत और 2 हार के साथ छठे पायदान पर पहुंच चुकी है। राजस्थान रॉयल्स की टीम टेबल के टॉप पर विराजमान है। राजस्थान ने अब तक 5 मुकाबलों में से 4 में जीत हासिल की है। वहीं टेबल में सबसे नीचे दिल्ली कैपिटल्स की टीम पांच मैचों में पांच हार के साथ मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार