इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 25वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था जिसे मुंबई इंडियंस ने 14 रनों से जीतकर अपने नाम किया। इस मैच में टीम के युवा स्टार बल्लेबाज़ तिलक वर्मा ने 217.65 की स्ट्राइक रेट से 37 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा 20 वर्षीय तिलक से काफी प्रभावित हैं। आलम यह है कि हिटमैन ने इशारों ही इशारों में तिलक वर्मा के जल्द इंडियन डेब्यू के संकेत दे दिये हैं।
जी हां, रोहित शर्मा का मानना है कि मुंबई इंडियंस के फ्यूचर स्टार माने जाने वाले तिलक वर्मा अब जल्द इंडियन टीम में भी अपना डेब्यू कर सकते हैं। मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद हिटमैन ने इसके संकेत दिये। उन्होंने कहा, 'मुझे तिलक का नजरिया पसंद है। वह निडर है। वह गेंदबाज को नहीं खेल खेलता, बल्कि गेंद का सामना करता है। आप बहुत जल्दी उन्हें 'दूसरी टीम' के लिए खेलते हुए देखेंगे।'
बता दें कि तिलक वर्मा ने पिछले साल अपना आईपीएल डेब्यू किया था और इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए 36.09 और 131.02 की औसत से कुल 397 रन बनाए थे। इस साल भी यह युवा खिलाड़ी काफी अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहा है। आईपीएल 2023 में तिलक वर्मा अब तक 5 मैचों में 53.50 की औसत से कुल 214 रन ठोक चुके हैं। यही वजह है रोहित शर्मा तिलक वर्मा को भविष्य मान रहे हैं।
Tilak Varma in IPL:
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 18, 2023
2022: 397 runs, 36.09 avg, 131.02 sr
2023: 214 runs, 53.5 avg, 158.51 sr
The future of Indian cricket & Mumbai Indians is here. pic.twitter.com/cBZ2n9Zd3L