Shamar Joseph Vs Imam-ul-Haq Revenge Video: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला (WI vs PAK 2nd Test) पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जा रहा है जहां बीते सोमवार, 03 अगस्त को कैरेबियाई फास्ट बॉलर शमर जोसेफ (Shamar Joseph) और पाकिस्तानी ओपनर बैटर इमाम उल हक (Imam-ul-Haq) के बीच एक जबरदस्त मिनी बैटर देखने को मिली। यहां आखिरी हंसी शमर जोसेफ ने हंसी और एक खतरनाक बाउंसर से इमाम उल हक को आउट करके अपना बदला लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना वेस्टइंडीज की पारी के 8वें ओवर में घटी। यहां शमर जोसेफ अपना पहला ही ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर इमाम उल हक ने उन्हें एक करार चौका लगा दिया। इतना ही था कि शमर जोसेफ भड़क गए और फिर उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को अपनी क्लास दिखाई।
इसके बाद हुआ ये कि शमर जोसेफ ने अपनी साइड चेंज की और दूसरा बॉल राउंड द विकेट से डिलीवर करके इमाम को अपनी रफ्तार (140 kph) से चौंकाया। गौरतलब है कि शमर यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अपनी तीसरी गेंद एक खतरनाक बाउंसर डिलीवर करके पाकिस्तानी बल्लेबाज़ का खेल ही खत्म ही कर दिया। तो इस तरह इमाम 17 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए और शमर ने अपना बदला पूरा किया। ये विकेट लेने के बाद उन्होंने शेर की तरह दहाड़ लगाकर जश्न मनाया जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: वेस्टइंडीज-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का दूसरे दिन मेहमान टीम के नाम रहा। पाकिस्तान ने पहले वेस्टइंडीज को उनकी पहली पारी में 344 रनों पर ऑल आउट किया और फिर दिन के खेल के अंत तक 66 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 266 रन बनाए। यानी वो वेस्टइंडीज की पहली इनिंग के स्कोर से सिर्फ 78 रन पीछे हैं। पाकिस्तान के लिए तीसरे दिन के खेल की शुरुआत अब्दुल्ला शफीक (185 गेंदों पर नाबाद 107 रन) और बाबर आज़म (128 गेंदों पर नाबाद 86 रन) करेंगे।
टीमें:
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान आगा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), अवैस जफर, अली उस्मान, साजिद खान, मोहम्मद अली, उबैद शाह।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): तेजनारायण चंद्रपॉल, ब्रैंडन किंग, केवम हॉज, अमीर जांगू, शाई होप (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, रोस्टन चेज़ (कप्तान), केमार रोच, जोमेल वारिकन, शमर जोसेफ, जेडन सील्स।