13 फरवरी, पोर्ट एलिजाबेथ (CRICKETNMORE)।  भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को सेंट जॉर्ज पार्क मैदान पर खेले जा रहे पांचवें वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत ने पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 115 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट खोकर 274 रन बनाए। 

Advertisement

रोहित के अलावा विराट कोहली ने 36, शिखर धवन ने 34, श्रेयस अय्यर ने 30 रनों की पारियां खेली। 

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी नगिड़ी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। कागिसो रबादा को एक सफलता मिली। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। भारत छह वनडे मैचों की सीरीज में 3-1 से आगे है। 

आपको बता दें कि 96 रन स्कोर पर रोहित शर्मा का कैच छूट गया था वरना आज रोहित शर्मा शतक बना पाने में असफल रह जातें। केटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

यहां देखिए वीडियो जब रोहित का छुटा कैच तो ऐसे एक साछ झूम उठे कोहली और कोच रवि शास्त्री

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार