Shreyanka Patil Video: भारतीय टीम की स्टार क्रिकेटर श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) वैसे तो अपनी स्पिन गेंदबाज़ी के लिए चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी बैटिंग से कदर काटा है। श्रेयंका ने विमेंस टी20 ट्रॉफी 2026 (Women's T20 Trophy 2026) के मुकाबले में दिल्ली के गेंदबाज़ों की कुटाई की और 29 गेंदों पर नाबाद 71 रन ठोके। ये श्रेयंका के टी20 करियर का पहला अर्धशतक है।

20 गेंदों पर लगाया पचासा: श्रेयंका पाटिल कर्नाटक टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 चौके 5 छक्के लगाकर अर्धशतक लगाया। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि श्रेयका ने महज़ 20 गेंदों पर अपना पहला अर्धशतक ठोका और वो छक्का मारकर इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने 58 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बनाए। इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट भी झटके।

WPL में RCB के लिए मचाएंगे धमाल: श्रेयंका पाटिल की बैटिंग देखकर भारतीय फैंस के साथ-साथ RCB फैंस भी बेहद खुश होंगे। उन्हें RCB ने 60 लाख रुपये में रिटेन किया है। श्रेयंका RCB की सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने WPL टूर्नामेंट में अब तक 24 मैच खेलकर 30 विकेट चटकाए हैं। RCB टीम और फैंस तो यही उम्मीद करेंगे कि आगामी सीजन में श्रेयंका अपनी गेंदबाज़ी के साथ-साथ बैटिंग से भी अहम योगदान करें।

श्रेयंका का रिकॉर्ड: 24 वर्षीय श्रेयंका पाटिल भारतीय टीम की भी अहम क्रिकेटर हैं। वो देश के लिए अब तक 3 वनडे और 27 टी20 इंटरनेशनल खेल चुकी हैं। इनमें श्रेयंका ने 38 विकेट लिए हैं। उन्होंने 3 वनडे में 5 विकेट और 27 टी20 में 33 विकेट झटके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दिल्ली ने जीता मैच: Women's T20 Trophy के 115वें मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीता और कर्नाटक को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। उन्होंने श्रेयंका की ही 71 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली के लिए तनिषा सिंह और श्वेता सहरावत ने अर्धशतक लगाए। इन्हीं की पारियों के दम पर दिल्ली ने 17 ओवर में 176 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार