Shreyas Iyer Overthrow Video: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कैप्टन श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने बीते सोमवार, 06 अप्रैल को आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 12वें मुकाबले में फील्डिंग करते हुए एक गलती की जिसका खामियाजा उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) को मुफ्त के चार रन देकर चुकाना पड़ा। इस वज़ह से वो थोड़े मायूस नज़र आए।
दरअसल, ये पूरी घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के चौथे ओवर में घटी। पंजाब किंग्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर केकेआर के 21 साल के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी ने मिड ऑफ की तरफ गेंद को मारकर एक रन लेने के लिए दौड़ लगाई।
यहां पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर ने जैसे ही विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ों को रन लेने के लिए दौड़ता देखा, वो तेजी से गेंद की तरह गए और उसे पकड़कर सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड की तरफ स्टंप्स को टारगेट करके थ्रो मारा। गौर करें कि यहां श्रेयस ने बेहद ही कम समय में बॉल को लपककर थ्रो किया था जिस वज़ह से वो सटीक नहीं था और स्टंप्स को मिस कर गया।
बता दें कि श्रेयस के थ्रो को रोकने के लिए कोई भी खिलाड़ी शॉर्ट फाइन लेग या फाइन लेग की पॉजिशन पर तैनात नहीं था। हालांकि इसके बावजूद मार्को यानसेन और शशांक सिंह ने अपनी पूरी ताकत लगाकर गेंद रोकने की कोशिश की, लेकिन आखिर में कोई भी खिलाड़ी उसे रोक नहीं पाया और ऐसे अंगकृष रघुवंशी को मुफ्त के चार रन मिल गए। यानी उन्हें एक गेंद पर पूरे 5 रन मिले। यहां लिंक पर क्लिक करके देखें VIDEO
बारिश के कारण रद्द हुआ मुकाबला: ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जो कि बारिश के कारण सिर्फ 3.4 ओवर के बाद बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा। इसी के साथ दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिले।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि अब पंजाब किंग्स की टीम अपने शुरुआती 3 मैचों में 2 जीत और 5 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो वो 3 मैचों में 2 हार और 1 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर आठवें पायदान पर है।