Suryakumar Yadav Six: इंडियन क्रिकेट टीम के मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव मैदान के किसे भी कोने पर छक्का या चौका मारने की कला रखते हैं। यह दाएं हाथ का बल्लेबाज टी20 क्रिकेट का सुपरस्टार है, लेकिन अब सूर्यकुमार वनडे क्रिकेट में भी अपनी बल्लेबाजी से टी20 क्रिकेट वाला मसाला शामिल करने की पूरी रहे हैं। दरअसल, बीते गुरुवार (27 जुलाई) को इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया था जिसमें SKY ने एक करिश्माई छक्का लगाया। इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

केनिंग्सटन ओवल में खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव इंडियन टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए थे। जी हां, उन्हें बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया गया था हालांकि वह इसका भरपूर फायदा नहीं उठा सके और 25 गेंदों का सामना करने के बाद महज 19 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन इसी बीच SKY के बैट से 3 चौके और एक छक्का निकला। सूर्यकुमार के बैट से निकला यही छक्का अब फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Advertisement

यह शॉट इंडियन टीम की इनिंग के 8वें ओवर में देखने को मिला। वेस्टइंडीज के लिए यह ओवर जायडेन सील्स कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने अपना सिग्नेचर शॉट खेला। कैरेबियाई गेंदबाज की लेंथ गेंद पर उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वार लेग के ऊपर से शॉट खेला और गेंद को मैदान के बाहर कार पार्किंग में पहुंच दिया। यह शॉट देखकर गेंदबाज तक हैरान रह गया जिस वजह से अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बता दें कि सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन अब तक वनडे क्रिकेट में कुछ खास नहीं रहा है। वह इंडियन टीम के लिए कुल 24 वनडे मैच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने महज 23.78 की औसत से कुल 452 रन बनाए हैं। बात करें अगर इस मुकाबले की तो केनिंग्सटन ओवल में इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद कुलदीप यादव (4 विकेट) और रविंद्र जडेजा (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेहमान टीम ने मेजबान टीम को 114 रनों पर समेट दिया। इसके बाद इंडियन टीम ने 22.5 ओवर में ईशान किशन (52) की शानदार शतकीय पारी के दम पर लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार