Swastik Chikara Viral Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) के 46वें मुकाबले में बीते रविवार, 27 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान टीम दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद अब सोशल मीडिया पर RCB के यंग बैटर स्वास्तिक चिकारा (Swastik Chikara) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो ये मुकाबला इन्जॉय करने आए कुछ प्यासे फैंस को पानी पिलाते नज़र आए हैं।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वास्तिक चिकारा पानी की बोतल लेकर बाउंड्री के पास से गुजर रहे होते है कि इतने में कुछ फैंस उन्हें रोककर पानी मांगने लगते हैं। यहां स्वास्तिक भी फैंस का दिल नहीं तोड़ते और दो बोतल निकालकर फैंस को दे देते हैं। यही वज़ह है अब क्रिकेट फैंस को स्वास्तिक चिकारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहा है और सभी RCB के युवा खिलाड़ी की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि 20 साल के स्वास्तिक को RCB ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पूरे 30 लाख रूपये में खरीदा है। गौरतलब है कि ये यंग बैटर बड़े-बड़े छक्के मारने में माहिर है, हालांकि RCB की तरह से उन्हें अब तक सीजन में कोई भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। बात करें अगर उनके आंकड़ों की तो उन्होंने 2 फर्स्ट क्लास मैचों में 74 रन, 6 लिस्ट ए मुकाबलों में 200 रन और 4 टी20 मैचों में 15 रन बनाए हैं।

RCB ने DC को हराकर जीता मैच

बात करें अगर अरुण जेटली स्टेडियम में हुए मुकाबले की तो DC के होम ग्राउंड पर RCB ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 162 रन ही स्कोर बोर्ड पर टांग पाई। DC के लिए केएल राहुल ने सबसे बड़ी पारी खेली और 39 बॉल पर 41 रन बनाए। उनके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 18 बॉल पर 34 रनों की इनिंग खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पांड्या (73*) और विराट कोहली (51) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर RCB की टीम ने 18.3 ओवर में सिर्फ 4 विकेट के नुकासन पर ये लक्ष्य हासिल कर लिया और 6 विकेट से जीत प्राप्त कर ली। गौरतलब है कि इस मुकाबले के बाद अब RCB पॉइंट्स टेबल पर पहले औऱ DC चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार