Tilak Varma Catch Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बीते मंगलवार, 07 अप्रैल को गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ महज़ 14 गेंदों पर 1 चौके और 5 छक्के ठोककर 39 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें MI के सामने बैटिंग करता देख एक समय ऐसा लग रहा था कि वो कम से कम तूफानी अर्धशतक तो जरूर ठोकेंगे, लेकिन ऐसा हो नहीं सका और तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने बाउंड्री के करीब एक बेहद ही शानदार कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन लौटने पर मजबूत कर दिया।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 5वें ओवर में घटी। मुंबई इंडियंस के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ शार्दुल ठाकुर करने आए थे जिन्होंने अपनी छठी पर गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को फंसाया। उन्होंने ये बॉल ऑफ साइड में डिलीवर किया था जिस पर वैभव ने छक्का मारने के इरादे से हवाई शॉट खेला।

Advertisement

गौर करें कि वो अपने शॉट को ऊंचाई नहीं दे पाए थे जिस वज़ह से गेंद सीधा डीप एक्स्ट्रा कवर की तरफ गई जहां तिलक वर्मा ने बाउंड्री के करीब हवा में उछलकर एक गज़ब का कैच पकड़ा। इस तरह आउट होने के बाद वैभव काफी निराश थे और उन्होंने अपने हाथों से मुंह को छिपा लिया। IPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

राजस्थान रॉयल्स ने जीता मुकाबला: सबसे पहले ये जान लीजिए कि गुवाहाटी में खेला गया ये आईपीएल मुकाबला बारिश के कारण 11-11 ओवर का कर दिया गया जिसमें मुंबई इंडियंस के कैप्टन हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद मैदान पर यशस्वी जायसवाल (32 गेंदों पर 77 रन) और वैभव सूर्यवंशी (14 गेंदों पर 39 रन) का तूफान देखने को मिला जिनकी आतिशी पारियों के दम पर टीम ने 11 ओवर में 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। गौर करें कि इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम अपनी इनिंग के 11 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही जोड़ पाई और इस तरह राजस्थान रॉयल्स ने अपने होम ग्राउंड पर 27 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। अब वो पॉइंट्स टेबल पर भी पहली पॉजिशन पर पहुंच गए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार