Vaibhav Arora Yorker Video: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के तेज गेंदबाज़ वैभव अरोड़ा (Vaibhav Arora) ने बीते शुक्रवार, 20 मार्च को KKR के इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में गज़ब की गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने एक बेहद ही सटीक यॉर्कर डालकर दाएं हाथ के बल्लेबाज़ दक्ष कामरा (Daksh Kamra) को क्लीन बोल्ड किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, वैभव अरोड़ा का ये यॉर्कर गोल्डन नाइट्स की इनिंग के 19वें ओवर में देखने को मिला। यहां वैभव अरोड़ा ने अपना तीसरा गेंद मिडिल स्टंप को टारगेट करके बेहद ही खतरनाक यॉर्कर फेंका था जो कि गोली की रफ्तार से बल्लेबाज़ी की तरफ गया और उनके दोनों पैरों के बीच से निकलकर सीधा विकेट से टकराया।

Advertisement

बताते चलें कि यहां दक्ष कामरा एक बड़ा शॉट खेलकर बाउंड्री लगाना चाहते थे, लेकिन उनके पास वैभव की यॉर्कर का कोई जवाब नहीं थी जिस वज़ह से वो बोल्ड होने के बाद सिर झुकाकर पवेलियन की तरफ लौट गए। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। इस इंट्रा-स्क्वाड मुकाबले में वैभव अरोड़ा ने रचिन रविंद्र का भी विकेट झटका जो कि 4 गेंदों पर सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हुए।

याद दिला दें कि 28 साल के वैभव अरोड़ा को कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरे 1.80 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। वो साल 2023 से ही KKR का हिस्सा रहे हैं। ये भी जान लीजिए कि IPL 2026 में हर्षित राणा चोटिल होने के कारण नहीं खेल पाएंगे, ऐसे में KKR फैंस यही उम्मीद करेंगे कि वैभव अरोड़ा सीजन में टीम के लिए गेंदबाज़ी से बेहतर काम करें ताकि किसी को भी हर्षित राणा की कमी महसूस ना हों। वैभव के नाम 32 आईपीएल मैचों में 36 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने पिछले सीजन 12 मैचों में 17 विकेट निकाले थे।

बात करें अगर KKR के इंट्रा स्क्वाड मुकाबले की तो इसमें गोल्डन नाइट्स की टीम ने पर्पल नाइट्स को जीत हासिल करने के लिए 200 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे उन्होंने अंगकृष रघुवंशी की शतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में प्राप्त किया और 6 विकेट से जीत हासिल की।

Also Read: LIVE Cricket Score

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम: अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, रामनदीप सिंह, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सिफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, आकाश दीप, ब्लेसिंग मुज़राबानी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार