Virat Kohli Nitin Menon: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने अंपायर नितिन मेनन पर एक ऐसा बयान दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की दूसरी इनिंग में अंपायर नितिन मेनन ने बल्लेबाज़ के फेवर में डिसीजन दिया था जिसके कारण वह आउट होने से बच गया। लेकिन इसी बीच कोहली की आवाज स्टंप माइक में कैद हुई। विराट यह घटना देखकर कहते हैं 'मैं होता तो पक्का आउट था।'

Advertisement

विराट का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, क्योंकि बीते समय में नितिन मेनन के द्वारा ऐसे कई डिसीजन दिए गए हैं जिसके कारण विराट को अपना विकेट गंवाना पड़ा। यही वजह है अब फैंस सोशल मीडिया पर नितिन मेनन को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्विटर पर नितिन मेनन का मीम शेयर करते हुए लिखा, 'ट्रेविस हेड था इसलिए जाने दिया विराट होता तो पवेलियन में होता।'

Advertisement

बता दें कि अश्विन की गेंद पर हेड चकमा खा गए थे और यह गेंद उनके पैड से टकराई थी हालांकि मेनन ने बल्लेबाज़ को नॉन आउट दिया। भारतीय टीम ने इस फैसले को चैलेंज किया जिसके बाद गेंद स्टंप से टकराती नज़र आई। हालांकि यहां अंपायर डिसीजन की वजह से हेड बच गए। यही कारण रहा विराट ने मेनन पर यह बयान दिया। मेनन का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है। वह वी़डियो में चेहरे पर मुस्कान लिए अपना अंगूठा दिखाते नज़र आएं हैं।

बता दें कि इस मैच में विराट कोहली ने रनों का अंबार लगाया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में उस्मान ख्वाजा और कैमरून ग्रीन के शतक के दम पर 480 रन बनाए थे जिसके बाद विराट ने 364 गेंदों का सामना करके 15 चौके लगाकर 186 रनों की शानदार पारी खेली। विराट के अलावा शुभमन गिल ने भी 128 रन बनाए जिसके दम पर भारतीय टीम का स्कोर पहली इनिंग में 571 रन रहा। हालांकि इन सब के बावजूद यह मैच ड्रॉ की तरफ बढ़ता नज़र आ रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार