IND vs SA 2nd Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मुकाबले के चौथे दिन मेहमान टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और 11 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए। गौरतलब है कि टेम्बा का विकेट वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने हासिल किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, ये नज़ारा साउथ अफ्रीका की दूसरी इनिंग के 32वें ओवर में देखने को मिला। यहां भारतीय स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने विपक्षी कप्तान को फंसाने के लिए अपना तीसरा बॉल गुड लेंथ पर एक ऑफ ब्रेक डिलीवर किया था जो कि पिच से टकराने के बाद टर्न हुआ और एक्सट्रा बाउंस के बाद बल्लेबाज़ तक पहुंचा।

Advertisement

इस गेंद पर टेम्बा बावुमा फ्लिक शॉट खेलकर रन चुराना चाहते थे और अपनी इसी कोशिश में वो गलती कर बैठे। जान लें कि ये बॉल टेम्बा के ग्लव्स से टकराई और फिर सीधा लेग स्लिप पर तैनात खिलाड़ी नितीश कुमार रेड्डी के हाथों में गई। इस तरह टीम इंडिया को टेम्बा का बड़ा विकेट मिला जिसके वीडियो आप नीचे देख सकते हो। बताते चले कि इससे पहले साउथ अफ्रीकी कैप्टन ने गुवाहाटी टेस्ट में अपनी पहली इनिंग के दौरान 92 गेंदों पर 41 रनों की शानदार पारी खेली थी।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो साउथ अफ्रीका ने खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी इनिंग में सिर्फ 4 विकेट खोकर 220 रन जोड़ लिए हैं। इसी के साथ अब उन्होंने भारतीय टीम पर पूरी 508 रनों की बढ़त बना ली है। मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स (60) और वियान मुल्डर (29) की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यान्सेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार