Yashasvi Jaiswal And Dhruv Jurel Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला (IND vs NZ 3rd ODI) रविवार, 18 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले पहले भारतीय टीम से जुड़ा एक मज़ेदार वीडियो सामने आया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक 10 सेकेंड का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल अपने साथी खिलाड़ी और करीबी दोस्त ध्रुव जुरेल से इतना इरिटेट हो जाते हैं कि उन्हें एक जोरदार थप्पड़ मारने वाले होते हैं। हालांकि वो खुद को सही समय पर रोक लेते हैं और ऐसा कुछ नहीं होता।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हो कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बस में चढ़ रहे होते हैं कि तभी यशस्वी और ध्रुव की भी वहां एंट्री होती हैं। ध्रुव पीछे से यशस्वी को छेड़ते हैं और इसी से यशस्वी परेशान होकर उन्हें थप्पड़ मारने वाले होते हैं। दूसरी तरफ ध्रुव को कोई फर्क नहीं पड़ता और वो इन सब के बावजूद सिर्फ और सिर्फ खिलखिला रहे होते हैं। आप ये पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।

यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल बेहद ही करीबी दोस्त हैं और लंबे समय से टीम इंडिया और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए साथ खेल रहे हैं। यही वज़ह है वो एक अच्छा रिश्ता साझा करते हैं और एक दूसरे को परेशान करने से भी पीछे नहीं हटते। बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है क्योंकि 15 सदस्यीय टीम में यशस्वी, रोहित और शुभमन गिल के बैकअप ओपनर हैं, वहीं ध्रुव जुरेल को केएल राहुल के बाद दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर स्क्वाड में शामिल किया गया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज की तो वो दो मैचों के बाद 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मैच वडोदरा में 310 रनों का लक्ष्य हासिल करके 4 विकेट से जीता था, वहीं राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने वापसी की और 47.3 ओवर में 285 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से जीत दर्ज की। कुल मिलाकर अब जो भी टीम सीरीज का तीसरा वनडे यानी इंदौर वनडे जीतेगी, वो ये सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर लेगी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार