इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और लंबे समय से क्रिकेट के मैदान से भी दूर हैं, लेकिन अब युवराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर ऐसे संकेत मिल रहे है कि जल्द ही फैंस को एक बार फिर मैदान पर युवराज के दर्शन हो सकते हैं।

Advertisement

जी हां, युवराज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह बेहद ही आसानी से लंबे-लंबे छक्के मारते देखे जा सकते हैं। युवराज ने वीडियो साझा करते हुए एक कैप्शन भी लिखा है जिसकी वज़ह से फैंस ने उनकी मैदान पर वापसी की उम्मीदें बांध ली है। युवी ने लिखा, 'क्या मैंने बहुत खराब किया? जो होने वाला है उसके लिए बहुत उत्साहित हूं।'

Advertisement

बता दें कि सितंबर के महीने में लीजेंड्स लीग का दूसरा एडिशन खेला जाना है जिसमें इंडियन महाराज का मुकाबला वर्ल्ड इलेवन के साथ होगा। हालांकि इंडियन महाराज की टीम में युवराज सिंह का नाम शामिल नहीं है। युवराज सिंह ने जो वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है उसमें वह बेहद ही आसानी से लंब-लंबे छक्के लगाते नज़र आए हैं। गौरतलब यह है कि युवराज ने सिर्फ नॉर्मल शॉट ही नहीं खेले बल्कि एक हाथ से छक्का और रिवर्स स्वीप करते हुए भी एक गज़ब का शॉट लगाया।

दिग्गज खिलाड़ी ने कहीं ना कहीं मैदान पर वापसी के संकेत दिये हैं, लेकिन अब यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर युवराज सिंह कहां और कब अपने बैट के साथ जलवे बिखरते नज़र आते हैं। युवराज के वीडियो के सामने आने के बाद सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि क्रिकेटर्स भी काफी उत्साहित नज़र आए। हरभजन सिंह, सूर्यकुमार यादव, ब्रायन लारा, और शिखर धवन ने दिग्गज ऑलराउंडर के वीडियो पर कमेंट किया है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार