वूमेंस कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (WCPL 2024) की शुरुआत 21 अगस्त से हो चुकी हैं। हालांकि आज 23 अगस्त को कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसने सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरीं। दरअसल ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेस जोनासेन (Jess Jonassen) ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ ब्रायन लारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बॉलीवुड स्टार किंग शाहरुख खान का आइकॉनिक पोज दिया। इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स ने 7 विकेट से नाइट राइडर्स को हरा दिया। 

Advertisement

त्रिनिदाद में बारबाडोस रॉयल्स की पारी के 15वें ओवर के दौरान यह शानदार पल देखने को मिला। जब जोनासेन ने तीसरी गेंद पर आलियाह एलेन को आउट करने के बाद बॉलीवुड स्टार किंग शाहरुख खान का आइकॉनिक मूव किया। 31 वर्षीय क्रिकेटर ने शाहरुख के मशहूर पोज की नकल करते हुए फिल्मी अंदाज में अपनी बाहें फैला दीं। जोनासेन का ये अंदाज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे है और अपने रिएक्शन जाहिर कर रहे है। नाइट राइडर्स के मालिक के को-ऑनर शाहरुख की टीम है। 

Advertisement

टॉस हारकर नाइट राइडर्स ने टूर्नामेंट के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 113 रन ही बनाये। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन शिखा पांडे ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 3 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। इसके अलावा डिआंड्रा डॉटिन ने 26 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन का योगदान दिया। बारबाडोस की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट चिनेल हेनरी, कप्तान हेले मैथ्यूज और अमांडा-जेड वेलिंगटन ने हासिल किये। कियाना जोसेफ और आलियाह एलेन को एक-एक विकेट मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर और 117 रन बनाकर जीत लिया। कप्तान मैथ्यूज ने 56 गेंद में 12 चौको की मदद से नाबाद 67 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कियाना जोसेफ ने 19 गेंद में 2 चौके की मदद से 16 रन बनाये। नाइट राइडर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट जेस जोनासेन ने हासिल किये। एक विकेट अनीसा मोहम्मद ने अपनी झोली में डाला

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार