इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में धमाकेदार प्रदर्शन करके कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल लेवल पर भारतीय टीम के लिए खेलने का अपना सपना पूरा किया है, लेकिन आपको बता दें कि अगर किसी खिलाड़ी को भारत के लिए ODI या टेस्ट क्रिकेट खेलना है तो उसके लिए रास्ता आईपीएल से होकर नहीं जाता। गौरतलब है कि इसका खुलासा खुद इंडियन कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने किया है।

Advertisement

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जिसके बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते हुए भारतीय टीम के घरेलू क्रिकेट की अहमियत पर भी खुलकर बात की। उन्होंने यहां ये साफ कर दिया कि जब इंडियन टीम की वनडे और टेस्ट स्क्वाड चुनी जाती है तब डोमेस्टिक क्रिकेट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी काफी बात होती है। 

Advertisement

रोहित शर्मा बोले, 'यह हमेशा हमारा लक्ष्य रहा है। ये सुनिश्चित करना कि जो लोग उपलब्ध हैं वे रणजी ट्रॉफी खेलने जाएं। हमारा घरेलू क्रिकेट हमारे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की रीढ़ है। बहुत से लोग जो अब देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वे घरेलू क्रिकेट खेलकर आए हैं, इसलिए हमारा घरेलू क्रिकेट सभी के लिए महत्वपूर्ण है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि यह प्रतिस्पर्धी में बना रहे।'

वो आगे बोले, 'हमें अपने घरेलू सर्किट से खिलाड़ी मिलते हैं, आईपीएल से ज्यादा नहीं। जब हम टेस्ट और वनडे क्रिकेट के लिए खिलाड़ी चुनते हैं, तो इस बात पर बहुत चर्चा होती है कि रणजी ट्रॉफी, वनडे फॉर्मेट, सैयद मुश्ताक अली और इस तरह की चीजों में कौन अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।'

इस दौरान रोहित शर्मा ने आईपीएल पर भी बात की और कहा, 'बेशक, आईपीएल एक ऐसा प्रारूप है जहां चुनौतियां अलग-अलग हैं। आईपीएल भी हमारा क्रिकेट है - यह इंडियन प्रीमियर लीग है। अंत में, जो कोई भी इन सभी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसे टीम में चुना जाएगा।'

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार