वेसले माधिवेरे (56) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे ने यहां हरारे स्पोटर्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में बांग्लादेश को 241 रनों का लक्ष्य दिया।
Advertisement
जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए माधिवेरे के 63 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 56 रनों के दम पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 240 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने चार विकेट और शाकिब अल हसन ने दो विकेट लिया जबकि तस्किन अहमद, मेहदी हसन और मोहम्मद सैफुद्दीन को एक-एक विकेट मिला।
Advertisement
जिम्बाब्वे की पारी में माधिवेरे के अलावा कप्तान ब्रेंडन टेलर ने 46, डियोन मायेर्स ने 34, सिकंदर राजा ने 30 और रेगिस चकाब्वा ने 26 रन बनाए जबकि रिचर्ड नगारवा सात और टेंडाई चतारा चार रन बनाकर नाबाद रहे।