West Indies Playing XI: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (WI vs BAN Test) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला शुक्रवार, 22 नवंबर को एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। टीम में घातक गेंदबाज़ केमार रोच (Kemar Roach) की वापसी हुई है।

Advertisement

वेस्टइंडीज क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि क्रेग ब्रेथवेट एक बार फिर वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की कप्तानी करते नज़र आएंगे, वहीं टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज़ केमार रोच की वापसी हुई है।

Advertisement

रोच ने अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला था, लेकिन इसके बाद दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। केमार रोच के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ एंटीगुआ टेस्ट में जायडेन सील्स, अल्जारी जोसेफ और शमर जोसेफ पेस बॉलिंग की कमान संभालते नज़र आएंगे। ये भी जान लीजिए कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए जेसन होल्डर को नहीं चुना गया है, ऐसे में उन्हें टीम जरूर मिस करेगी।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऐसी है वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

क्रेग ब्रेथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, कीसी कार्टी, एलिक अथानाज़े, केवम हॉज, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, केमार रोच, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जायडेन सील्स।

Advertisement

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का स्क्वाड

महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, शहादत हुसैन दीपू, लिट्टन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), ताइजुल इस्लाम, नाहिद राणा, हसन महमूद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम , हसन मुराद, महिदुल इस्लाम अंकोन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार