वेस्टइंडीज और इंग्लैंड (WI vs ENG) के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 17 नवंबर को डैरेन सेमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर जीत हासिल की। गौरतलब है कि ये सीरीज में वेस्टइंडीज की पहली जीत है।

Advertisement

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद इंग्लैंड के लिए विल साल्ट (35 बॉल पर 55 रन) और जैकब बेथेल (32 बॉल पर नाबाद 62 रन) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा विल जैक्स ने 12 बॉल पर 25 रन, जोस बटलर ने 23 बॉल पर 38 रन, और सैम करन ने 13 बॉल पर 24 रन बनाकर अहम योगदान किया, जिसके दम पर इंग्लिश टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 218 रन बनाने में कामियाब हुई।

Advertisement

इंग्लिश टीम एक बड़ा लक्ष्य स्कोरबोर्ड पर टांग चुकी थी, लेकिन इसके जवाब में एविन लुईस और शाई होप ने वेस्टइंडीज के लिए पहले विकेट के लिए 136 रनों की शानदार साझेदारी करके अपने इरादे साफ कर दिये। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने तूफानी अर्धशतक ठोका। लुईस ने 31 बॉल पर 4 चौके और 7 छक्के ठोककर 68 रन बनाए, वहीं शाई होप ने 24 बॉल पर 7 चौके और 3 छक्के मारकर 54 रनों की पारी खेली।

लुईस और होप के अलावा कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 23 बॉल पर 38 रन ठोके। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 17 बॉल पर 3 छक्के जड़ते हुए 29 रन जड़े। ऐसे में कैरेबियाई टीम ने महज़ 19 ओवर में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल करके एक ओवर रहते ही जीत हासिल कर ली। शाई होप को 24 बॉल पर 54 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गौरतलब है कि अब ये सीरीज 3-1 पर खड़ी है।

बात करें अगर गेंदबाज़ों की तो वेस्टइंडीज के लिए गुडाकेश मोती ने 2 विकेट और अल्जारी और चेज ने एक-एक विकेट झटका। दूसरी तरफ इंग्लिश टीम के लिए रेहान अहमद ने 3 विकेट और जॉन टर्नर ने एक विकेट चटकाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार