विंडीज क्रिकेट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल (Shivnarine Chanderpaul) के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल (Tagenarine Chanderpaul) को पहली बार मौका मिला है। 26 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज तागेनारायण के पास 50 फर्स्ट क्लास मैच खेलने का अनुभव है।

Advertisement

इसके अलावा टीम में अनुभवी ऑलराउंडर रोस्टन चेज और शमर ब्रूक्स की वापसी हुई है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट सीरीज के लिए 10 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में एकत्रित होगी। इसके बाद टीम 17 से 19 नवंबर तक कैनबरा में न्यू साउथ वेल्स इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मैच खेलेगा। इसके बाद प्राइम मिनिस्टर इलेवन के खिलाफ 23 से 26 नवंबर तक चार दिवसीय डे-नाइट वॉर्मअप मैच खेलेगी। 

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में 30 नवंबर से होगा और दूसरा और आखिरी टेस्ट 8 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा, जो कि डे-नाइट होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। 

बता दें कि दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज का टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और टीम पहले ही राउंड से बाहर हो गई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम 

Advertisement

क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), जर्मेन ब्लैकवुड (उप-कप्तान), नक्रमाह बोनर, शमर ब्रूक्स, तेजनारायण चंद्रपॉल , रोस्टन चेज,जोशुआ डी सिल्वा, जेसन होल्डर, अल्जारी जोसेफ, काइल मेयर्स, एंडरसन फिलिप, रेमन रीफर, केमार रोच, जेडन सील्स, डेवोन थॉमस

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार