लंदन, 14 मई| क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) के सीईओ जॉनी ग्रेव का मानना है कि इंग्लैंड दौरे पर होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज अपने तय समय पर होगी। उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि कोरोनावायरस महामारी के बीच इंग्लैंड दौरे को लेकर कुछ खिलाड़ी 'काफी नर्वस' होंगे। इस दौरे की शुरूआत चार जून से होनी थी, लेकिन कोरोनावायरस के कारण यह कम से कम जुलाई तक स्थगित होता दिख रहा है।

Advertisement

ग्रेव ने बीबीसी से कहा, " इस दौरे को लेकर खिलाड़ियों पर कोई जोर जबदस्ती नहीं होगा। अगर आप एक ऐसे देश में पले बढ़े हैं, जहां की आबादी केवल 60,000 या 70,000 लोगों की हो सकती है, तो आपको यह सोचना कि ब्रिटेन में 30,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। यह एक बहुत बड़ा आंकड़ा है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " निश्चित रूप से हमें सबसे पहले सुरक्षा को लेकर स्पष्ट होना होगा।"

सीईओ ने कहा कि इंग्लैंड के संभावित दौरे को लेकर बोर्ड खिलाड़ियों के एक समूह से संपर्क किया है।

उन्होंने कहा, " खिलाड़ी एक समूह में बहुत अधिक होंगे। हमने ईसीबी से कहा कि हम पहले टेस्ट मैच से पहले चार सप्ताह की तैयारी करना चाहते हैं। हम शायद लगातार तीन टेस्ट मैच देख रहे हैं।"

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) पहले ही कह चुका है कि कोरोनावायरस के बीच क्रिकेट को दोबारा शुरू करने के लिए वह ब्रिटिश सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।

Advertisement

ईसीबी ने देश में क्रिकेट पर एक जुलाई तक रोक लगा रखी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार