West Indies vs South Africa Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का सातवां मुकाबला गुरुवार, 26 फरवरी को वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 03:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2026 में खेला गया था जहां वेस्टइंडीज की टीम ने बारिश बाधित मुकाबले में 125 रनों का लक्ष्य बचाते हुए साउथ अफ्रीका को DLS मेथड से 6 रनों से हराया था। इस मुकाबले में शाई होप ने 25 गेंदों पर 48 रन जड़े थे, वहीं शिमरोन हेटमायर ने भी 22 गेंदों पर नाबाद 48 रन बनाए थे।
WI vs SA, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 26 फरवरी 2025
समय - 03:00 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का सातवां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। इस मैदान पर अब तक कुल 16 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं जिसमें से 05 रन चेज़ और 11 रन डिफेंड करने वाली टीमों ने जीते। बताते चलें कि यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 174 रन रहा है।
WI vs SA T20 Head To Head Record
कुल -29
साउथ अफ्रीका - 14
वेस्टइंडीज - 15
WI vs SA: Where to Watch?
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे। इसके अलावा आप OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर भी वर्ल्ड कप के मैच इन्जॉय कर सकते हो।
WI vs SA: Player to Watch Out For
वेस्टइंडीज की टीम से शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर साउथ अफ्रीका टीम की तो डेविड मिलर, डेवाल्ड ब्रेविस और एडेन मार्कराम अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
West Indies vs South Africa Probable Playing XI
West Indies Probable Playing XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन, शमर जोसेफ।
South Africa Probable Playing XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
West Indies vs South Africa Today's Match Prediction
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का सातवां मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम जीतने के लिए फेवरेट रहेगी।
WI vs SA Match Prediction, T20 World Cup 2026, WI vs SA Pitch Report, Today's Match WI vs SA, WI vs SA Prediction, WI vs SA Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between West Indies vs South Africa
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।