19 फरवरी। पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों के शहीद होने से पूरे भारत में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश है। हर कोई पाकिस्तान के खिलाफ कड़े एक्शन लेने की अपील कर रहा है।

Advertisement

वहीं दूसरी ओर क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते और भी बदतर बनते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक ओर आईपीएल कमिश्नल राजीव शुक्ला ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच वर्ल्ड कप में मैच होंगे या नहीं इसका फैसला सरकार पर छोड़ा हैं तो वहीं भारत के दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह ने सीधे तौर से पाकिस्तान के खिलाफ मैच ना होने की बात कह दी है।

Advertisement

हरभजन सिंह का मानना है कि पाकिस्तान जबतक ऐसे आतंकी को अपने घर में पनाह देगा तबतक भारत को मैच नहीं खेलने चाहिए। वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान से भारत को क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए। 

भज्जी ने कहा कि 2 पॉइट्स ना मिलने के बाद भी भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीतेगी। हरभजन सिंह का मानना है कि जब तक पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया जाता तबतक पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह से रिश्ते नहीं रखने चाहिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार